हाल ही में दक्षिण एशिया में ई-पासपोर्ट शुरू करने वाला पहला देश कौन बना?

उत्तर – बांग्लादेश बांग्लादेश ने हाल ही में ई-पासपोर्ट लांच किया है, बांग्लादेश ई-पासपोर्ट को लांच करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बना गया है। इस इवेंट के दौरान इमीग्रेशन व पासपोर्ट विभाग ने प्रथम ई-पासपोर्ट बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को सौंपा। इस ई-पासपोर्ट की वैधता 5 तथा 10 वर्ष तक होती है।

खेलो इंडिया में तैराकी में 5 पदक जीतने वाली शिवांगी शर्मा किस राज्य से हैं?

उत्तर – असम शिवांगी शर्मा असम की अग्रणी फ्रीस्टाइल तैराक हैं। उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में असम के लिए 5 स्वर्ण तथा 2 रजत पदक जीते। वे इस इवेंट में कुल सात पदक जीत कर सबसे सफल एथलीट बनीं। उन्होंने यह स्वर्ण पदक 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने किस खेल संघ की मान्यता रद्द कर दी है?

उत्तर – भारतीय रोइंग संघ केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय रोइंग संघ की मान्यता रद्द कर दी है। यह कदम रोइंग संघ द्वारा हाल ही में संपन्न चुनाव के दौरान खेल संहिता 2011 का उल्लंघन करने के कारण उठाया गया है। भारतीय रोइंग संघ का कार्य करने के लिए खेल मंत्रालय ने

हाल ही में किस देश ने हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन का उत्पादन बंद किया?

उत्तर – भारत केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही ही अधिसूचना जारी करके स्पष्ट किया है कि भारत ने ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFC)-141b का उत्पादन बंद कर दिया है। क्लोरोफ्लोरोकार्बन के बाद हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन ओजोन परत को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। इस रसायन का उपयोग पालीयुरेथेन फोम

किस राज्य ने हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स चैंपियंस ट्राफी जीती?

उत्तर – महाराष्ट्र 2020 खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का समापन गुवाहाटी में हो गया है। इसका आयोजन 10 जनवरी, 2020 से 22 जनवरी, 2020 के दौरान किया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 में महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 256 पदक जीते, इसमें 78 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। सर्वाधिक पदक जीतने के लिए