‘अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव’ का आयोजन किस भारतीय शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय बाल फिल्म उत्सव के 9वीं संस्करण का आयोजन कलकत्ता में 19 से 26 जनवरी, 2020 के दौरान किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन पश्चिम बंगाल के सूचना व सांस्कृतिक मामले विभाग के अधीन शिशु किशोर अकादमी द्वारा किया जा रहा है। शिशु किशोर अकादमी 2011 से कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय बाल

पुरुष वर्ग में केरल सरकार का जी.वी. राजा स्पोर्ट्स अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – मुहम्मद अनीस भारतीय स्प्रिंटर मुहम्मद अनीस को केरल सरकार द्वारा जी.वी. राजा स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। 2017 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। महिला वर्ग में यह सम्मान पी.सी. तुलसी को प्रदान किया

भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष किस केन्द्रीय मंत्री को चुना गया है?

उत्तर – अर्जुन मुंडा केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री तथा झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को हाल ही में निलंबित भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया है। पिछले वर्ष अगस्त में विश्व तीरंदाजी संघ ने भारत के तीरंदाजी संघ को समानांतर चुनाव करवाने के कारण निलंबित कर दिया था।

मध्य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 के लिए किस भारतीय संगीतकार को चुना गया है?

उत्तर – कुलदीप सिंह प्रसिद्ध हिंदी संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। वर्ष 2017 के लिए यह सम्मान गायिका सुमन कल्याणपुर को प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार ने 1984-85 में की थी, इस पुरस्कार का

‘NIC टेक कॉन्क्लेव 2020’ की थीम क्या है?

उत्तर – Technologies for NextGen Governance नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा नई दिली में में दो दिवसीय टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में 21-21 जनवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा किया जायेगा। इस टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव में सूचना व संचार प्रौद्योगिकी