वन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस राज्य द्वारा समिति का गठन किया जाएगा?

उत्तर – महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार वन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समिति का गठन करेगी, यह समिति वन युक्त क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझाव देगी। यह निर्णय पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

हाल ही में 146 इरावदी डॉलफिन को चिल्का झील में देखा गया, चिल्का झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – ओडिशा चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, यह ओडिशा में स्थित है। इस झील में संकटग्रस्त इरावदी डॉलफिन पायी जाती हैं। चिल्का विकास प्राधिकरण ने हाल ही में डॉलफिन की गणना की, इस दौरान 146 इरावदी डॉलफिन पायी गयी। इन डॉलफिन की अनुमानित जनसँख्या 133-172 है। पिछले वर्ष

हाल ही में किस देश ने परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल ‘K-4’ का परीक्षण किया?

उत्तर – भारत 19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल को पनडुब्बी से दागा जा सकता है, इसका विकास रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन द्वारा किया गया है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत

JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में किस शहर को ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है?

उत्तर – हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी और टेक्नोलॉजी उद्योग के हब हैदराबाद को JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 में ‘विश्व का सबसे डायनामिक शहर’ चुना गया है। अमेरिकी रियल एस्टेट सेवा फर्म जोंस लांग लासेल (JLL) ने हाल ही में विश्व भर के 129 शहरों को मूल्यांकन किया। इस सूचकांक में हैदराबाद को पहला स्थान

किस राज्य ने हाल ही में विश्व की सबसे लम्बी 18000 किलोमीटर से अधिक की मानव श्रृंखला का आयोजन किया?

उत्तर – बिहार बिहार सरकार ने हाल ही में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान के तहत 18034 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला का आयोजन किया। इसमें 5 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में मुख्यमंत्री नितीश कुमार, उप-मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन तथा सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूकता