ICC की ODI और टेस्ट टीम का कप्तान किसे चुना गया है?

उत्तर – विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने हाल ही में अपनी ‘टीम ऑफ़ द ईयर’ और वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। विराट कोहली को ICC की ODI और टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है। ICC टेस्ट टीम में मयंक अग्रवाल को भी शामिल किया गया है। जबकि ODI टीम में रोहित शर्मा, मोहम्मद

भारत की पहली मानव अन्तरिक्ष उड़ान के लिए कितने अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है?

उत्तर – चार भारत के पहले मानव अन्तरिक्ष उड़ान मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया गया है, यह भारतीय वायुसेना के पायलट हैं। यह अंतरिक्षयात्री रूस में 11 माह तक परिक्षण लेंगे, उनका यह प्रशिक्षण इसी महीने से शुरू होगा। रूस में प्रशिक्षण के बाद इन अंतरिक्षयात्रियों को भारत में क्रू और सर्विस

7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?

उत्तर – लखनऊ हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया। इसमें कई संसद तथा विदेशों से आये हुए कुछ प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन की थीम ‘कानून निर्माताओं की भूमिका’ है।

हाल ही में देश की प्रथम ‘इंडियन हेरिटेज इन डिजिटल स्पेस’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली केन्द्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने हाल ही में नई दिल्ली में ‘इंडियन हेरिटेज इन डिजिटल स्पेस’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन IIT दिल्ली के साथ मिलकर किया जा रहा है।

हाल ही में केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्री द्वारा ‘नेशनल हाईवे एक्सीलेंस अवार्ड्स’ प्रदान किये गये, इन पुरस्कारों की स्थापना कब की गयी थी?

उत्तर – 2018 ‘नेशनल हाईवे एक्सीलेंस अवार्ड्स’ की शुरुआत वर्ष 2018 में केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्रालय द्वारा की गयी थी। यह पुरस्कार निर्माण, संचालन, रख-रखाव तथा सड़क सुरक्षा में अच्छा कार्य करने वाली कंपनियों को दिए जाते हैं। यह पुरस्कार सात श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।