भारत ने किस देश के साथ रक्षा सहयोग के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये हैं?

उत्तर – फ़िनलैंड रायसीना डायलॉग 2020 के दौरान भारत और फ़िनलैंड ने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। यह MoU रक्षा उपकरणों के उत्पादन, अनुसन्धान व विकास से सम्बंधित है। DefExpo 2018 से दोनों देशों की सरकार के बीच ड्राफ्ट MoU पर चर्चा की जा रही थी।

‘सक्षम’ अभियान किससे सम्बंधित है?

उत्तर – ईंधन संरक्षण केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संघ (PRCA) देश में तेल व गैस के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ‘सक्षम’ अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ईंधन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145वां स्थापना दिवस मनाया गया, यह किस मंत्रालय के अधीन कार्य करता है?

उत्तर – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 15 जनवरी, 2020 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145वां स्थापना दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

दिसम्बर, 2019 में खुदरा महंगाई पांच वर्षों के उच्चतम स्तर 7.35% पर पहुँच गयी है, खुदरा महंगाई से जुड़े आंकड़े किस संगठन द्वारा जारी किये जाते हैं?

उत्तर – राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) खुदरा महंगाई को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के द्वारा मापा जाता है, इससे सम्बंधित आंकड़े केन्द्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किये जाते हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर, 2019 में खुदरा महंगाई दर पिछले पांच वर्षों के उच्चतम स्तर 7.35%

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ताल ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

उत्तर – फिलीपींस ताल ज्वालामुखी फिलीपींस का दूसरा सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। यह फिलीपींस के लुजान द्वीप पर स्थित है। हाल ही में इस ज्वालामुखी से बड़ी मात्रा में लावा और राख निकली जो हवा में 9 मील दूर तक फ़ैल गयी। इसके कारण राजधानी मनीला से लाखों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया