हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17 जनवरी, 2020

1. 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है? उत्तर – लखनऊ हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया। इसमें कई संसद तथा विदेशों से आये हुए कुछ प्रतिनिधि

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 जनवरी, 2020

1. भारत में सेना दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 15 जनवरी भारत में 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में कार्यरत्त तथा शहीद बहादुर जवानों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। फील्ड मार्शल के.सी. करियप्पा ने 15

गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम महिला परेड एडजुटेंट कौन होंगी?

उत्तर – तानिया शेरगिल कैप्टेन तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम महिला परेड एडजुटेंट होंगी। वे भारतीय थल सेना की सिग्नल कोर की अफसर हैं। उन्हें 2017 में सिग्नल कोर में कमीशन किया गया था। सिग्नल कोर भारतीय थल सेना का संचार सम्बन्धी कार्य का प्रबंधन करता है।

हाल ही में कैफ़ी आज़मी की 101वीं जयंती मनाई गयी, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?

उत्तर – उर्दू साहित्य कैफ़ी आज़मी एक प्रसिद्ध भारतीय उर्दू कवि तथा गीत लेखक थे। हाल ही में उनकी 101वीं जयंती मनाई गयी, गूगल ने इस मौके पर डूडल बनाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। इसके अलावा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप

द्वीप विकास एजेंसी की बैठक की अध्यक्षता किस केन्द्रीय मंत्री द्वारा की जाती है?

उत्तर – केंद्रीय गृह मंत्री 13 जनवरी, 2020 को द्वीप विकास एजेंसी की बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस बैठक में ‘द्वीपों में हरित विकास’ पर फोकस किया गया। द्वीप विकास एजेंसी का गठन 2017 में द्वीपों के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया था।