जर्मनी का KFW विकास बैंक जीरो बजट प्राकृतिक कृषि में किस भारतीय राज्य की सहायता करेगा?

उत्तर – आन्ध्र प्रदेश जीरो बजट प्राकृतिक कृषि के लिए जर्मन विकास बैंक KFW आंध्र प्रदेश सरकार को 711 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करेगा। हाल ही में इसके लिए अमरावती में एक MoU (ज्ञापन समझौता) पर हस्ताक्षर किये गये थे। इस प्रोजेक्ट के लिए 304 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे।

इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार विश्व में किस शहर की जनसँख्या में सर्वाधिक वृद्धि हो रही है?

उत्तर – मलप्पुरम केरल के मलप्पुरम शहर में फिलहाल विश्व में सबसे तेज़ी से जनसँख्या बढ़ रही है। मलप्पुरम शहार में 2015 और 2020 में जनसँख्या में 44% की वृद्धि हुई है। इस सूची में चौथे स्थान पर केरल का कोझिकोड और 10वें स्थान पर कोल्लम शहर हैं।

‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक 2020’ में भारतीय पासपोर्ट को कौन सा रैंक प्राप्त हुआ है?

उत्तर – 84वां हाल ही में ‘हेनली पासपोर्ट सूचकांक’ जारी किया गया। इस सूचकांक में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत पिछले वर्ष के मुकाबले दो स्थान नीचे फिसला है। भारतीय पासपोर्ट का गतिशीलता स्कोर 58 है, जिसका अर्थ है कि भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में पहले से वीजा लिए बिना घूम

‘विंग्स इंडिया 2020’ अंतर्राष्ट्रीय विमानन प्रदर्शनी का आयोजन भारत के किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – हैदराबाद 12 मार्च से 15 मार्च, 2020 के दौरान हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2020’ नामक अंतर्राष्ट्रीय विमानन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का आयोजन केन्द्रीय विमानन मंत्रालय द्वारा FICCI के साथ मिलकर किया जायेगा।

विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितनी रहेगी?

उत्तर – 5% विश्व बैंक ने हाल ही में ‘January 2020 Global Economic Prospects Report’ जारी की। इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है। विकास दर