‘समाज सेवा के लिए मुप्पावरापू वेंकैया नायुडू राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए किसे चुना गया है?

उत्तर – डॉ. गुट्टा मुनिरत्नम सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुट्टा मुनिरत्नम को ‘समाज सेवा के लिए मुप्पावरापू वेंकैया नायुडू राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। इस पुरस्कार की स्थापना स्वर्ण भारत ट्रस्ट द्वारा की गयी थी। डॉ. गुट्टा मुनिरत्नम राष्ट्रीय योजना आयोग के पूर्व सदस्य थे। इसके अलावा वे ‘राष्ट्रीय सेवा समिति’ नामक NGO

किस राज्य के आयुर्वेद विश्वविद्यालय के संस्थानों के क्लस्टर को ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ का दर्जा दिया जाएगा?

उत्तर – गुजरात केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय कैंपस में आयुर्वेदिक संस्थानों के क्लस्टर को राष्ट्रीय महत्त्व के संस्थान का दर्जा देने के लिए मंज़ूरी दी है। इस दर्जे से इन आयुर्वेदिक संस्थानों को स्वायत्तता प्राप्त होगी। इसके लिए आने वाले संसद सत्र में बिल प्रस्तुत किया जाएगा।

हाल ही में किस राज्य ने विधानसभा के लिए नये लोगो को अंगीकृत किया?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश ने हाल ही में विधानसभा के लिए नये लोगो को अंगीकृत किया। इस नए लोगो में राज्य की संस्कृति और पहचान झलकती है। इस नए लोगो में राष्ट्रीय चिन्ह तथा अरुणाचल का राज्य पुष्प फॉक्सटेल आर्किड है।

‘मुप्पावरापू वेंकैया नायुडू राष्ट्रीय पुरस्कार’ किसे प्रदान किया गया?

उत्तर – एम.एस. स्वामीनाथन भारतीय हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को ‘मुप्पावरापू वेंकैया नायुडू राष्ट्रीय पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। इस अवार्ड की स्थापना हैदराबाद बेस्ड मुप्पावरापू फाउंडेशन द्वारा की गयी थी। कृषि के क्षेत्र में योगदान के लिए सुप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 10 जनवरी प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 30 देशों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। इस सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने 2006 से 10 जनवरी