9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है, महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत किस वर्ष लौटे थे?

उत्तर – 1915 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की

भारत सरकार ने हाल ही में अन्य देशों के साथ आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए संशोधित दिशानिर्देश में संशोधन जारी किये हैं। वर्तमान में (जनवरी, 2020) में कितने देशों के साथ भारत की पारस्परिक कानूनी सहायता संधि है?

उत्तर – 42 आपराधिक मामलों में सहयोग के लिए भारत ने 42 देशों के साथ पारस्परिक कानूनी सहायता संधियों पर हस्ताक्षर किये हैं। यह कार्य केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है। हाल ही में इसके लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किये गये हैं, इसका उद्देश्य डॉक्यूमेंटेशन को अंतर्राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुकूल बनाना है।

2009 से लेकर अब तक भारत ने कितनी बार मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता को जीता है?

उत्तर – तीन बार भारत ने 2009 से मलेशिया मास्टर बैडमिंटन टूर्नामेंट को तीन बार जीता है। पी.वी. सिन्धु ने इस प्रतियोगिता को 2013 और 2016 में जीता, साईना नेहवाल ने इस प्रतियोगिता को 2017 जीता। इस बार बी. साई प्रणीत इस प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 2009 में हुई

हाल ही में खनिज क़ानून (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को मंज़ूरी दी गयी, यह किस खनिज/प्राकृतिक संसाधन से सम्बंधित है?

उत्तर – कोयला 8 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने खनिज क़ानून (संशोधन) अध्यादेश, 2020 को मंज़ूरी दी। इस अध्यादेश के द्वारा खदान व खनिज (विकास व विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा कोयला खदान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 में संशोधन किया जाएगा।

उत्तर-पूर्व प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड का क्रियान्वयन पांच भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, इस जॉइंट वेंचर फर्म का नाम क्या है?

उत्तर – इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड (IGGL) उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड परियोजना का क्रियान्वयन IGGL द्वारा किया जा रहा है। इस जॉइंट वेंचर कंपनी में पांच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (GAIL, IOCL, ONGC, OIL और NRL) शामिल हैं। इस पाइपलाइन की कुल लम्बाई 1,656 किलोमीटर होगी, इसके निर्माण पर 9,265 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। इसके