हाल ही में चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए तिथि की घोषणा कर दी है, दिल्ली विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?

उत्तर – 70 दिल्ली में 1.46 करोड़ मतदाता (80.55 लाख पुरुष + 66.35 लाख महिलाएं) हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को वोट डाले जायेंगे। जबकि परिणामों की घोषणा 11 फरवरी को की जायेगी। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटें जीती थीं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में चक्रवातों में 400% की वृद्धि हुई, पिछले वर्ष अरब सागर में कौन से पांच चक्रवात आये?

उत्तर – वायु, हिक्का, क्यार, महा तथा पवन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट ‘Statement on Climate of India During 2019’ के अनुसार पिछले वर्ष भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर में चक्रवातों में 400% की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष अरब सागर में आने वाले पांच चक्रवात वायु, हिक्का, क्यार, महा तथा पवन थे।

प्रथम अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2019-20 में भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान है?

उत्तर – 5% जनवरी, 2020 के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने 2019-20 के लिए जीडीपी विकास दर का प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किया। इस वर्ष अर्थव्यवस्था में 5% की दर से वृद्धि होगी। पिछले वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण में विकास दर 7% रहने के अनुमान लगाया गया था।

वर्तमान में किस एयरलाइन का नेतृत्व अश्विनी लोहानी द्वारा किया जा रहा है?

उत्तर – एयर इंडिया एयर इंडिया के मौजूदा प्रमुख अश्विनी लोहानी है। हाल ही में केंद्र सरकार के मंत्री समूह ने एयर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी कम करने के लिए प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। एयर इंडिया की शुरुआत 1932 में हुई थी। 1962 में यह आल-जेट फ्लीट वाली विश्व की पहली एयरलाइन बनी

9 जनवरी, 2020 को हरगोविंद खुराना की जयंती मनाई गयी, उन्हें किस वर्ष नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

उत्तर – 1968 हरगोविंद खुराना को 1968 में मार्शल डब्ल्यू. निरेनबर्ग और रोबर्ट डब्ल्यू होल्ली के साथ जेनेटिक कोड के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1972 में उन्होंने प्रथम कृत्रिम जीन का निर्माण किया था।