हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को किस बल को देश के विभिन्न न्यायालयों में तैनात करने के लिए विचार करने को कहा है?

उत्तर – केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में केंद्र सरकार को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को देश के विभिन्न न्यायालयों में तैनात करने के लिए विचार करने को कहा है। वर्तमान में न्यायालयों में स्थानीय पुलिस सुरक्षा का कार्य करती है।

भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसन्धान विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रहेगी?

उत्तर – 4.6% भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसन्धान विभाग के अनुसार देश की जीडीपी विकास दर वित्त वर्ष 2020 में 4.6% रहेगी। इससे पहले विकास दर के 5% रहने का अनुमान लगाया गया था।

‘बक्सा बर्ड फेस्टिवल’ का आयोजन किस राज्य में किया गया?

उत्तर – पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के बक्सा राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में ‘बक्सा पक्षी उत्सव’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन पश्चिम बंगाल के वन विभाग द्वारा किया जाता है। इस उत्सव में अति दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियाँ भी देखी जा सकती है।

हाल ही में अकबर पदमसी का निधन हुआ, वे किस व्यवसाय से जुड़े हुए थे?

उत्तर – कला अकबर पदमसी एक चित्रकार थे। उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उनका निधन हुआ। चित्रकार के अलावा वे एक शिल्पकार, फोटोग्राफर तथा फिल्ममेकर भी थे।

गुजरात के किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है?

उत्तर – अहमदाबाद गुजरात के मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव के 31वें संस्करण का उद्घाटन अहमदाबाद में किया। अहमदाबाद में इस उत्सव का आयोजन 1989 से किया जा रहा है।