हाल ही में पुएर्तो रिको में विनाशकारी भूकंप आया, पुएर्तो रिको की राजधानी कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – सैन जुआन विनाशकारी भूकंप के बाद पुएर्तो रिको की सरकार ने आपातकाल की घोषणा की है। इस भूकंप की तीव्रता 6.4 थी। यह पिछले 100 वर्षों में पुएर्तो रिको में आये सबसे शक्तिशाली भूकम्पों में से एक है। पुएर्तो रिको कॅरीबीयन सागर में स्थित द्वीपों का समूह है।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने वैरी लार्ज ऐरे (VLA) वेधशाला के द्वारा विशालकाय ब्लैकहोल वाली छोटी आकाशगंगाओं की खोज की, यह वेधशाला कहाँ पर स्थित है?

उत्तर – अमेरिका ‘एस्ट्रोफिजिकल जर्नल’ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने कुछ एक छोटी आकाशगंगाओं में 13 विशाल ब्लैकहोल की खोज की है। यह आकाशगंगाएं पृथ्वी से कई प्रकाश वर्ष दूर है। इन आकाशगंगाओं के हाई-रेजोल्यूशन चित्र वैरी लार्ज ऐरे (VLA) वेधशाला द्वारा लिए गये हैं, यह एक रेडियो टेलिस्कोप वेधशाला है। यह

2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – बिर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बिर्मिंघम शहर में किया जाएगा, यह ऐसा तीसरा मौका जब इंग्लैंड इस इवेंट का आयोजन करेगा। इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त, 2020 के बीच किया जाएगा। हाल ही में भारत ने राष्ट्रमंडल शूटिंग और आर्चरी इवेंट का आयोजन करने के लिए

किस राज्य सरकार ने कागज़ बचाने के लिए प्रशासनिक कार्य में डिजिटल माध्यम का उपयोग करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में एक पर्यावरण हितेषी प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रशासनिक कार्य के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाएगा। राज्य के सचिवालय द्वारा पहले से ही इस पद्धति का उपयोग किया जाता है, अब इसे राज्य के अन्य जिलों में भी इस्तेमाल

IRDAI द्वारा लांच की गयी अनिवार्य मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी का नाम क्या है?

उत्तर – आरोग्य संजीवनी भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में सभी बीमा कंपनियों को एक मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है, इस पालिसी का नाम ‘आरोग्य संजीवनी पालिसी’ रखा गया है। इस पालिसी को 1 अप्रैल, 2020 से उपलब्ध करवाया जाएगा, इस पालिसी का लाभ