हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 जनवरी, 2020

1. हाल ही में TESS उपग्रह ने जीवन की संभावना वाले बाह्य गृह की खोज है, TESS उपग्रह को किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने लांच किया था? उत्तर – नासा TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) उपग्रह को अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने लांच किया था। हाल ही में इस उपग्रह ने ‘TOI 700 d’ नामक नए

हाल ही में टी.एन. चतुर्वेदी का निधन हुआ, वे किस राज्य के राज्यपाल थे?

उत्तर – कर्नाटक हाल ही में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल तथा पद्मविभूषण पुरस्कार विजेता टी.एन. चतुर्वेदी का निधन हुआ। वे 2002 से 2007 के बीच कर्नाटक के राज्यपाल रहे। वे एक आईएएस अफसर तथा राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

उत्तर – ओडिशा रामसर स्थल भीतरकणिका ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित है। हाल ही में इस राष्ट्रीय उद्यान में नदी के मुहाने पर पाए जाने वाले मगरमच्छों की वार्षिक गणना की गयी, इस गणना के मुताबिक भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान में 1,757 नदी के मुहाने पर पाए जाने वाले अथवा खारे पाने के मगरमच्छ हैं।

‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान’ किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जायेगा?

उत्तर – सूचना व प्रसारण मंत्रालय 7 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय 30 मीडिया हाउसेस को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान” प्रदान करेगा। यह पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है। इस पुरस्कार के द्वारा मीडिया हाउसेस को योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार टेलीविज़न,

समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के तीसरे संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

उत्तर – कोचीन समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के तीसरे संस्करण का आयोजन केरल के कोचीन में 7 से 10 जनवरी, 2020 के दौरान किया जायेगा। इसका आयोजन Marine Biological Association of India द्वारा दिया जाएगा। फ़िनलैंड के अनुसंधानकर्ता पेट्री सुरोनेन इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे।