सरदार वल्लभभाई पटेल की दूसरी सबसे ऊँची प्रतिमा का अनावरण किस राज्य में किया गया?

उत्तर – गुजरात गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणि ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की दूसरी सबसे ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया, यह विश्व में सरदार पटेल की दूसरी सबसे ऊँची (स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के बाद) प्रतिमा है। इस कांस्य प्रतिमा की ऊंचाई 50 फीट है।

हाल ही में किस राज्य में ‘लाइ हराओबा’ उत्सव मनाया गया?

उत्तर – त्रिपुरा हाल ही में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में ‘लाइ हराओबा’ उत्सव मनाया गया। इसके लिए त्रिपुरा के सूचना व सांस्कृतिक मामले विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस उत्सव का आयोजन पांच दिन तक किया जाता है, इसमें लोक नृत्य व संगीत समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

किस राज्य ने ‘साइबर सेफ वीमेन’ पहल शुरू की है?

उत्तर – महाराष्ट्र महाराष्ट्र सरकार ने सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर ‘साइबर सेफ वीमेन’ पहल लांच की है। इस पहल के तहत साइबर राज्य में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कैंप आयोजित किये जायेंगे।

नव वर्ष के दिवस पर किस देश में सर्वाधिक बच्चों का जन्म हुआ?

उत्तर – भारत यूनिसेफ के डाटा के मुताबिक नव वर्ष के दिवस पर भारत में सर्वाधिक बच्चों का जन्म हुआ। इस दिन विश्व भर में 3,92,078 बच्चों का जन्म हुआ, भारत में एक जनवरी को 67,385 बच्चों का जन्म हुआ। इस सूची में 46,299 बच्चों के जन्म के साथ चीन दूसरे स्थान पर है।

3 जनवरी को किस समाज सुधारक की जयंती मनाई जाती है?

उत्तर – सावित्रीबाई फुले समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था। उन्होंने देश में महिलाओं के अधिकारों के लिए सराहनीय कार्य किया। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर देश में बालिकाओं के लिए प्रथम विद्यालय की स्थापना 1848 में पुणे में की थी।