किस मंत्रालय ने रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – श्रम व रोज़गार मंत्रालय श्रम व रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में रोज़गार प्रदाताओं तथा कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘संतुष्ट’ नामक पोर्टल लांच करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर श्रम कानूनों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाना है।

किस राज्य में पहली बार बर्फीले तेंदुए के लिए प्रथम सर्वेक्षण किया जाएगा?

उत्तर – उत्तराखंड उत्तराखंड में शीत ऋतू के बाद पहली बार बर्फीले तेंदुए के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। विशेषज्ञों का मत है कि राज्य में लगभग 80 बर्फीले तेंदुए मौजूद हैं। परन्तु अभी तक राज्य में बर्फीले तेंदुए की गिनती के लिए कोई सर्वेक्षण नही किया गया है।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए किस स्थान पर समारोह का आयोजन किया गया?

उत्तर – अंडमान व निकोबार द्वीप पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा झंडा फहराने की 76वीं वर्षगाँठ के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

किस राज्य ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?

उत्तर – राजस्थान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए तथा वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए राजस्थान परिवहन विभाग ने 2020 से महीने के पहले दिन को ‘नो व्हीकल डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग के कर्मचारी कार्यालय आने के लिए अपने वाहन की बजाय

हाल ही में तनाज़िया के संरक्षित क्षेत्र में विश्व की सबसे उम्रदराज़ ब्लैक राइनो ‘फौस्ता’ की मौत हुई। ब्लैक राइनो का IUCN स्टेटस क्या है?

उत्तर – गंभीर रूप से संकटग्रस्त गैंडे की यह प्रजाति दक्षिण और पूर्वी अफ्रीका में पायी जाती है, यह मुख्य रूप से केन्या, तंज़ानिया, नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे में पायी जाती है। ब्लैक राइनो का IUCN स्टेटस ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त’ (Critically Endangered) है।