भारत किन देशों के साथ मिलकर ‘STIMEX’ नामक त्रिपक्षीय नौसैनिक युद्ध अभ्यास का आयोजन कर रहा है?

उत्तर –सिंगापुर और थाईलैंड भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेना के बीच त्रिपक्षीय युद्ध अभ्यास ‘STIMEX’ अंदमान व निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में शुरू हो गया है। इस पांच दिवसीय अभ्यास का आयोजन 16 से 20 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।

किस राज्य ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 लांच की है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन ’1100’ को लांच किया, इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग करके जनता की शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से करना है। इस हेल्पलाइन पर कॉल करके राज्य के आम नागरिक अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

किस पेमेंट्स बैंक ने ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है?

उत्तर – एयरटेल पेमेंट्स बैंक एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने हाल ही में ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है, इसका उद्देश्य देश में वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना है। इसके द्वारा देश के उन लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जायेगा जो अब तक इससे अछूते हैं। इस खाते के साथ लाभार्थी को निशुल्क 5 लाख

दक्षिण एशिया के सबसे ऊँचे टावर का अनावरण किस देश में किया गया है?

उत्तर – श्रीलंका श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में दक्षिण एशिया के सबसे ऊँचे टावर ‘लोटस टावर’ का अनावरण किया गया, इस टावर की ऊंचाई 356 मीटर है। हालांकि अभी यह टावर निर्माणाधीन है, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने इस टावर को आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। इसकी निर्माण लागत लगभग

2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोती बाग़’ के निर्देशक कौन हैं?

उत्तर – निर्मल चन्द्र ‘मोती बाग़’ डाक्यूमेंट्री फिल्म 83 वर्षीय विद्यादत्त नामक किसान के संघर्ष पर आधारित है, इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में उत्तराखंड के गढ़वाल तथा कुमाऊ क्षेत्रों से प्रवासन की समस्या को रेखांकित किया गया है।