हाल ही में भारत ने किस पड़ोसी देश के लिए पाइपलाइन द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद प्रदान करने के लिए परियोजना का उद्घाटन किया?

उत्तर – नेपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने संयुक्त रूप से दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन का उद्घाटन किया। यह पाइपलाइन बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच स्थित है। इस पाइपलाइन का उद्घाटन विडियो कांफ्रेंस द्वारा किया गया। मुख्य बिंदु गौरतलब है कि

2019 एशिया पैसिफिक गोल्फ हॉल ऑफ़ फेम के लिए किस भारतीय को चुना गया है?

उत्तर – पवन मुंजाल हीरो मोटोकॉर्प के सीएमडी डॉ. पवन मुंजाल को 2019 एशिया पैसिफिक गोल्फ हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जायेगा। उन्हें 6 नवम्बर, 2019 को इस हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया जायेगा। डॉ. मुंजाल गोल्फ, फुटबॉल, फील्ड हॉकी तथा क्रिकेट को बढ़ावा में काफी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

40वें सरला पुरस्कार के लिए किस लेखक को चुना गया है?

उत्तर – डॉ. प्रदीप दाश प्रसिद्ध ओड़िया लेखक डॉ. प्रदीप दाश को ‘सरला पुरस्कार’ के लिए चुना गया है, उन्हें यह पुरस्कार ‘चारु चिबर ओ चार्ज्या’ नामक कविता के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह पुरस्कार 26 अक्टूबर को प्रदान किया जायेगा। ‘सरला पुरस्कार’ ओडिशा के सबसे अग्रणी साहित्य पुरस्कारों में से एक है,

हाल ही में भारतीय प्रेस ट्रस्ट का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर – विजय कुमार चोपड़ा पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य सम्पादक विजय कुमार चोपड़ा को भारतीय प्रेस ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रेस ट्रस्ट देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

हाल ही में सुर्ख़ियों में रही गौरवी सिंघवी किस राज्य से हैं?

उत्तर – राजस्थान गौरवी सिंघवी राजस्थान के उदयपुर जिले से हैं, हाल ही में वे इंग्लिश चैनल को पार करने वाली सबसे युवा ओपन वाटर स्विम्मर बनीं। उन्होंने आत्र 13 घंटे तथा 26 मिनट में यह कारनामा किया।