भारतीय वायुसेना में शामिल किये गये अपाचे हेलिकॉप्टर किस कंपनी द्वारा निर्मित किये गये हैं?

उत्तर – बोइंग भारतीय वायुसेना में अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग द्वारा निर्मित आठ अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल किये गये। इसके लिए पठानकोट एयरबेस में एक समारोह का आयोजन किया गया, इस समारोह में एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ मुख्य अतिथि थे। यह हेलिकॉप्टर विश्व का सबसे घातक अटैक हेलिकॉप्टर माना जाता है। अपाचे हेलिकॉप्टर Mi-35 हेलिकॉप्टर

तेजिंदरपाल सिंह तूर किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?

उत्तर – शॉटपुट भारत के तेजिंदरपाल सिंह ने चेक गणराज्य के डेसिन में पुरुषों की शोर्ट पुट प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। इस दौरान उनके बेस्ट थ्रो 20.09 मीटर रहा।  गौरतलब है कि तेजिंदर को 2019 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया?

उत्तर – आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली तथा रापुरु के बीच स्थित है। विद्युतीकृत रेलवे सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। उन्होंने वेंकटाचलम से ओबुलावारिपल्ली के बीच 112 किलोमीटर लम्बी विद्युतीकृत रेल लाइन

SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप किस देश ने जीती?

उत्तर – भारत भारत ने SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया, फाइनल में भारत ने नेपाल को 7-0 से पराजित किया। इस मैच का आयोजन पश्चिम बंगाल के कल्याणी में किया गया था।

हाल ही में पहली प्लास्टिक मुक्त बॉलीवुड फिल्म कौन बनी?

उत्तर – कुली नंबर 1 वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ बॉलीवुड की पहली प्लास्टिक मुक्त फिल्म बन गयी है। इसके लिए फिल्म के निर्देशक डेविड धवन द्वारा पहल शुरू की गयी है। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण के बाद शुरू की गयी है, दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने