किस समिति ने केवल विशेष परिस्थितियों में आरबीआई द्वारा केंद्र सरकार को अंतरिम लाभांश हस्तांतरित करने का सुझाव दिया है?

उत्तर – बिमल जालान समिति बिमल जालान समिति ने सुझाव  दिया है कि आरबीआई के आर्थिक पूंजीगत फ्रेमवर्क की समीक्षा प्रत्येक पांच साल बाद की जानी चाहिए। समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में आरबीआई द्वारा केंद्र सरकार को अंतरिम लाभांश का हस्तांतरण किया जाना चाहिए।

परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 अगस्त प्रतिवर्ष 29 अगस्त को परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य परमाणु हथियारों तथा परीक्षणों के प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा परमाणु हथियार मुक्त विश्व बनाने के लिए प्रयास करना है।

किस राज्य सरकार ने “10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार” नामक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है?

उत्तर – दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 1 सितम्बर से 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट – हर रविवार, डेंगू पर वार” नामक पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य डेंगू तथा चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कार्य करना है। इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार ने सभी लोगो को प्रत्येक

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 29 अगस्त भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जन्म तिथि है। मेजर ध्यान चंद को उनके उत्कृष्ट हॉकी खेल के लिए हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने ने भारत के लिए ओलिंपिक में 1928, 1934 और 1936 में स्वर्ण

12वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली 12वें इंडिया सिक्योरिटी समिट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, इसकी थीम “नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति की ओर” थी। इस शिखर सम्मेलन में उभरती हुई साइबर सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों तथा राष्ट्रीय अधोसंरचना की सुरक्षा इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।