डूरंड कप 2019 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?

उत्तर – पश्चिम बंगाल डूरंड कप 2019 का आयोजन पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में 2 से 23 अगस्त के दौरान किया जायेगा, यह डूरंड कप का 129वां संस्करण होगा। ऐसा पहली बार होगा जब इस प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान पश्चिम बंगाल के तीन स्थानों कलकत्ता, सिलीगुड़ी

भारतीय महिला टीम ने किस टीम को हराकर 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर –  सिंगापुर भारत ने 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष तथा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय महिला टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में टेबल टेनिस में पहली बार स्वर्ण पदक जीता, महिला टीम ने सिंगापुर को 3-0 से पराजित किया। जबकि भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने इंग्लैंड को 3-2

पृथु गुप्ता किस खेल से जुड़े हुए हैं?

उत्तर – शतरंज 15वर्षीय पृथु गुप्ता 2500-मार्क पार करने वाले भारत के 64वें ग्रांडमास्टर बन गये हैं। उन्होंने पुर्तगाली लीग 2019 के पांचवें चरण में इम लेव यांकेलेविच को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

5वें इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर – नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 का आयोजन नई दिल्ली में 19-20 जुलाई के दौरान किया गया। इस एक्सपो की थीम “शांति व सुरक्षा को मज़बूत करने की चुनौतियाँ” थी। इस एक्सपो में 25 देशों के विनिर्माताओं ने हिस्सा लिया। अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो 2019 यह अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एक्सपो का पांचवां संस्करण था। इस

किस पूर्व भारतीय एथलीट को IAAF वेटेरन पिन के लिए मनोनीत किया गया है?

उत्तर – पी.टी. उषा भारत की ट्रैक एंड फील्ड दिग्गज पी.टी. उषा को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (IAAF) की “वेटेरन पिन” के लिए मनोनीत किया गया है। उन्हें सितम्बर, 2019 में क़तर में 52वीं IAAF कांग्रेस के दौरान सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।