हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जुलाई, 2019

1. किस राज्य ने “सह-बीज” नामक ब्रांड से बीजों का उत्पादन करने का निर्णय लिया है? उत्तर – मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश सहकारी बीज संघ ने “सह-बीज” नामक ब्रांड के अंतर्गत बीजों का उत्पादन करने का निर्णय लिया है, यह फैसला हाल ही में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान 9 जुलाई, 2019 को

केंद्र सरकार ने मानव शरीर की सम्पूर्ण समझ के लिए किस एटलस को लांच किया गया है?

उत्तर – मानव एटलस हाल ही में केंद्र सरकार ने “मानव’ नामक एटलस लांच किया है, इसे बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा लांच किये गये हैं। इसका उद्देश्य मानव शरीर के सभी उत्तकों के मॉलिक्यूलर नेटवर्क का एकीकृत डेटाबेस तैयार करना है। इस डेटाबेस से अनुसंधानकर्ताओं को रोग निदान में सहायता मिलेगी।

भारत का पहला गाय अभ्यारण्य मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – अगर मालवा भारत का पहला गाय अभ्यारण्य – कामधेनु गौ अभ्यारण्य – मध्य प्रदेश के अगर मालवा जिले में स्थित है। यह अभ्यारण्य हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वित्तीय संकट के कारण इस गाय अभ्यारण्य का निजीकरण करने का निर्णय लिया

भारत के पहले हाथी पुनर्वास केंद्र की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?

उत्तर – केरल भारत के पहले हाथी पुनर्वास केंद्र की स्थापना केरल के कोत्तूर में की जायेगी। इस केंद्र में हाथी संग्रहालय, महावत प्रशिक्षण केंद्र तथा सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगी। इस केंद्र में बूढ़े, बीमार तथा घायल हाथियों को भी रखा जायेगा।

इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में छेड़छाड़ करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कारवाई करने के लिए सेबी अधिनियम में किस नए सेक्शन को जोड़ा गया है?

उत्तर  -15HAA वित्त विधेयक 2019 के अनुसार सेबी अधिनियम में एक नया सेक्शन “15HAA” जोड़ा गया है, इस सेक्शन के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में छेड़छाड़ करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कारवाई की जायेगी। अब नियमों का पालन न करने पर सेबी ब्रोकर पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है।