राष्ट्रीय थाई हाथी दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय थाई हाथी दिवस प्रतिवर्ष 13 मार्च को मनाया जाता है| इस हाथी दिवस को चांग थाई दिन भी कहा जाता है| इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य थाईलैंड में मानव-हाथी संबंधो के महत्त्व पर विश्व भर का ध्यान आकर्षित करना है|

सीएमएस क्या है?

सीएमएस सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज है| जो कि अमेरिकी सरकार द्वारा वृद्धजनों, निर्धनों तथा विकलांगो लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती है|

विश्व का सबसे बड़ा उइजा बोर्ड कहाँ पर स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा उइजा बोर्ड अमेरिका में स्थित है| यह 121 वर्ग मीटर में बना है| इसे 130 पुराने होटल की छत पर बनाया गया है, जिसे भुतहा माना जाता है| यह एक एसा बोर्ड होता है, जिस पर एक साथ अक्षर, नंबर और दूसरे चिन्ह लिखे होते है|

भारत का सबसे लंबा केबल पुल कहाँ पर बनाया गया है?

भारत का सबसे लंबा केबल पुल भरूच जिले में नर्मदा नदी पर बनाया गया है| यह भारत का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डाज्ड केबल ब्रिज है| इसकी लंबाई 1344 मीटर तथा चौड़ाई 20.8 मीटर है|

इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन कहाँ पर स्थित है?

इंदिरा गाँधी ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर में डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों की चोटियों पर स्थित है| यह गार्डन 90 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है| इस गार्डन में कम से कम 13 लाख ट्यूलिप बल्बह एक बार में खिलते हैं। यह गार्डन, शालीमार गार्डन, निशात बाग, चश्मह – ए – शाही गार्डन और