बाय द बे गार्डन कहाँ पर स्थित है?

बाय द बे गार्डन सिंगापुर में स्थित है| यह गार्डन 250 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है| इस गार्डन में सुपरट्रीज़ के 80 से 160 फीट ऊंचे 18 स्ट्रक्चर हैं। इन पर 1 लाख 50 हजार से ज्यादा पौधे लगे हैं। रात के समय ट्री टावर्स पर लाइट शो भी होता है। इसके लिए

सान जुआन उत्सव कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

सान जुआन उत्सव मेक्सिको सिटी के उपनगर टल्टपेक में आयोजित किया जाता है| इस उत्सव पर कागज और लकड़ी से बैल के तैयार किये गए स्टैच्यू जलाये जाते है| यह उत्सव प्रतिवर्ष 8 मार्च को फायरवर्क्स बनाने वालों के संरक्षक संत जुआन की याद में मनाया जाता है|

टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर के जीवन पर फेडेग्राफिका पुस्तक के लेखक कौन है?

स्विट्जर्लैंड के मशहूर टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर के जीवन पर फेडेग्राफिका पुस्तक के लेखक मार्क होजकिन्सन है| इस पुस्तक में रोजर फेडरर की प्रतिभा का ग्राफिक जीवनी का वर्णन किया गया है| फेडरर द्वारा बैकहैंड से मारी गयी गेंद, 5300 रेवोल्यूशन प्रति मिनट (आरपीएम) घूमती है|

फोर्ड फाउंडेशन क्या है?

फोर्ड फाउंडेशन मानव कल्याण को आगे बढ़ाने वाली एक वैश्विक स्तर की निजी फाउंडेशन है| इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है| इस फाउंडेशन की स्थापना एडसेल फोर्ड और हेनरी फोर्ड के द्वारा की गई थी|

‘मिजुकामी होटल’ कहाँ पर बनाया गया है?

‘मिजुकामी होटल’ जापान में बनाया गया है| यह गेंद के आकर वाला तैरता होटल है| इसमें चार लोग रह सकते है| इसमें बेड, टॉयलेट, शॉवर भी है| इसे जापान की हुइ-तेन-बॉश कंपनी ने बनाया है। इसे इस तरह प्रोग्राम किया गया है कि रात भर समुद्र में तैरने के बाद सुबह एक द्वीप पर पहुंच