हाल ही में किस देश ने विश्व की प्रथम सशस्त्र उभयचर ड्रोन नाव का विकास किया?

उत्तर –चीन चीन ने हाल ही में विश्व की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन नाव का विकास किया। इसका निर्माण वुचांग शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप द्वारा किया गया है। इसका उपयोग ज़मीनी आक्रमण में किया जा सकता है। इसे सैटेलाइट द्वारा रिमोटली नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी अधिकं ऑपरेशनल रेंज 1,200 किलोमीटर है। इसमें इलेक्ट्रो ऑप्टिकल

हाल ही में प्रदीप चौबे का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?

उत्तर – काव्य प्रदीप चौबे प्रसिद्ध हिंदी कवि थे, हाल ही में उनका निधन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 12 अप्रैल को हुआ। उनका जन्म 26 अगस्त, 1949 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में हुआ था। उन्होंने बैंकिंग सेक्टर में अपनी नौकरी छोड़कर काव्य के क्षेत्र में कार्य किया।

विश्व एलर्जी सप्ताह 2019 की थीम क्या है?

उत्तर – खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या विश्व एलर्जी सप्ताह के द्वारा एलर्जी तथा इसकी रोकथाम के बारे जागरूकता इसके फैलाई जाती है। इस वर्ष विश्व एलर्जी सप्ताह 7 से 13 अप्रैल के बीच मनाया गया। इस वर्ष विश्व एलर्जी सप्ताह की थीम “खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या” थी।

भारत के पहले “वोटर पार्क” का उद्घाटन किस शहर में किया गया?

उत्तर – गुरुग्राम भारत के प्रथम “वोटर पार्क” का उद्घाटन हरियाणा के गुरुग्राम में किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाना है। इस पार्क में लोगों को चुनावी प्रक्रिया तथा देश में मतदान के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। इसका उद्देश्य लोगों को लोकसभा चुनाव 2019

हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानव अन्तरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया गया है?

उत्तर – 12 अप्रैल प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अन्तरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है। 12 अप्रैल, 1961 को युरी गगारिन नामक रूसी अन्तरिक्ष यात्री ने अन्तरिक्ष की यात्रा की थी।