केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?

केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस प्रतिवर्ष 24 फरवरी को मनाया जाता है| इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बेहतर तरीके से पूरे भारत में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क वसूलने के लिए आबकारी विभाग के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना है| यह दिन केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है|

बुर्ज खलीफा इमारत कहाँ स्थित है?

बुर्ज खलीफा इमारत दुबई में स्थित है| यह विश्व की सबसे ऊँची इमारत है| इसमें तैराकी का स्थान, खरीदारी की व्यवस्था, दफ़्तर, सिनेमा घर सहित सारी सुविधाएँ मौजूद हैं। इसमें एक मस्जिद भी बनायी गयी है। इसमें लगायी गयी लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ चलने वाली लिफ़्ट है।

एल्युमिनियम की खोज किसने की थी?

एल्युमिनियम की खोज अमेरिका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक चार्ल्स मार्टिन ने की थी| यह सफेद और हल्की धातु है, जिसे सरलता से पतला किया जा सकता है। हाल ही में चीन ने दुनिया का 53% यानी की 3.1 करोड़ टन एल्यूमिनियम उत्पादित किया है। जबकि भारत में 15 लाख टन एल्यूमिनियम का उत्पादन किया गया

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस प्रतिवर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषाई एवँ सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा मिले। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को बांग्लादेश में भाषा आन्दोलन दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय अवकाश होता है।

शहीद मीनार स्मारक कहाँ पर स्थित है?

शहीद मीनार कलकता के उत्तरी छोर पर स्थित है| इसे डॉ. डेविड डेविड ऑक्ट रलोनी के याद में बनवाया गया था। ऑक्टररलोनी ने आंग्लक-नेपाली युद्ध में अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्वा किया था। इस मीनार का आधार मिस्र की शैली में, खम्भेथ सीरियन शैली में तथा गुम्ब ज तुर्क शैली में बना हुआ है।