विश्व के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ की स्थापना कब की गई थी?

अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर विश्व के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ की स्थापना 1971 में की गई थी। नैस्डैक न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक इंडेक्स है। नैस्डैक दुनियाभर के लिए शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में खरीदने और बेचने का कार्य करता है।

साँची का स्तूप कहाँ पर स्थित है?

साँची का स्तूप मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच में स्थित है। इसका निर्माण ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोककरवाया था। यह स्तूप शांति,आस्था, साहस और प्रेम का प्रतीक है।सम्राट अशोक ने इस स्तूप का निर्माण बौद्ध धर्म की शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए करवाया था।

असीम बसु कौन थे?

असीम बसु एक भारतीय थिएटर कलाकार और निर्देशक, कला निर्देशक, चित्रकार और नाटककार थे।

स्वराज पुस्तक के लेखक कौन है?

स्वराज पुस्तक के लेखक अरविंद केजरीवाल है| इस पुस्तक में भारतीय लोकतान्त्रिक ढाँचे में बदलाव लाने एवं वास्तविक स्वराज के लाने का रास्ता दिखाया गया है।

सोमनाथ मंदिर कहाँ पर स्थित है?

सोमनाथ मंदिर गुजरात के वेरावल बंदरगाह में स्थित है| इस मंदिर को शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से पहला माना जाता है| इसका निर्माण स्वयं चंद्रदेव सोमराज ने किया था| महमूद ग़ज़नवी ने सन 1025 में सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, तथा इस मंदिर की सम्पत्ति लूटकर इस मंदिर को नष्ट कर दिया था|