दस हजारी बुद्ध गुफा कहाँ पर स्थित है?

दस हजारी बुद्ध गुफा चीन के जिनान में स्थित है| इस गुफा में बुद्ध की 30 हजार प्रतिमाएं मौजूद हैं। ये प्रतिमाएं अलग-अलग मुद्राओं में हैं। ये गुफा चीन के शीर्ष चार बुद्ध आश्रम में से एक है, जिसे मूर्तिकला का शानदार उदाहरण माना जाता है। ये गुफा कुछ समय पहले रिनोवेशन के लिए बंद

विश्व की सबसे लंबी गुफा सॉनडोंग कहाँ पर स्थित है?

विश्व की सबसे लंबी गुफा सॉनडोंग वियतनाम में स्थित है| इस गुफा की खोज 1991 में स्थानीय युवक ‘हो खानह’ ने की थी| इस गुफा के अंदर एक नदी और दो बड़े जंगल भी है| यह गुफा कार्बोनिफेरस और पर्मियन चूना पत्थरों से बनी है| इस गुफा में गूंजने वाली हवा और आवाज बाहरी गेट

मेहर चंद महाजन कौन थे?

मेहर चंद महाजन जम्मू-कश्मीर का भारत विलय कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जस्टिस थे| मेहर चंद को 5 अक्टूबर 1947 में जम्मू-कश्मीर पर पाक के हमले के बाद जस्टिस महाजन को जम्मू-कश्मीर का प्रधानमंत्री बनाया गया था।

अफ्रीकन औधोगिकरण दिवस कब मनाया जाता है?

अफ्रीकन औधोगिकरण दिवस प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय समुदाय को अफ्रीका में औधोगिकरण में मदद के आगे आने के लिए प्रोत्साहित करता है|

“सार्वभौमिक बाल दिवस” कब मनाया जाता है?

“सार्वभौमिक बाल दिवस” प्रतिवर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व भर में बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के कल्याण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष “सार्वभौमिक बाल दिवस” का विषय “इट्स ऐ किड्स टेक ओवर” रखा गया है|