क्योटो प्रोटोकॉल पर सहमति कब बनी थी?

क्योटो प्रोटोकॉल पर सहमति 6 दिसम्बर 1997 में जापान में आयोजित हुए जलवायु सम्मेलन में बनी थी| इसमें मुख्य बात ये थी कि औद्योगीकृत देश ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को 1990 के स्तर से 5.2 प्रतिशत कम करेंगे। क्योटो संधि में शामिल सभी 38 विकसित देशों द्वारा सामूहिक रूप से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को

मानस राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

मानस राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित है| यह उद्यान एक सींग का गैंडा (भारतीय गेंडा) और बारहसिंघा के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह भूटान की तराई में बोडो क्षेत्रीय परिषद की देखरेख में 950 वर्ग किलोमीटर से भी बड़े इलाके में फैला है जिसके अंतर्गत 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत स्थापित 1973

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान भारत के कर्नाटक में स्थित है| यह भारत में पश्चिमी घाट का नम उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के अंतर्गत दूसरा सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र है। यह उद्यान 600.32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| इसे 1987 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था|

बेंजीन क्या है?

बेंजीन एक हाइड्रोकार्बन है, जिसका अणुसूत्र C6H6 है। बेंजीन का अणु 6 कार्बन परमाणुओं से बना होता है जो एक छल्ले की तरह जुड़े होते हैं तथा प्रत्येक कार्बन परमाणु से एक हाइड्रोजन परमाणु जुड़ा होता है। यह पेट्रोलियम (क्रूड ऑयल) में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। बेंजीन रंगहीन, मीठी गन्थ वाला, अत्यन्त ज्वलनशील

राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय कृषि शिक्षा दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस भारत के प्रथम कृषि मंत्री एवं भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है|