बैटल ऑफ थ्री एंपेर्र्ज की लड़ाई कब लड़ी गई थी?

बैटल ऑफ थ्री एंपेर्र्ज की लड़ाई 5 दिसम्बर 1805 में लड़ी गई थी| यह नेपोलियन द्वारा लड़ी गई सबसे अहम लड़ाईयों में से एक है जिसमें नेपोलियन के पास 68 हजार सैनिक थे जबकि विरोधी सेना में 90 हजार सैनिक थे। इसके बावजूद नेपोलियन अपने साहस और सूझ-बुझ से यह लड़ाई जीत ली थी।

‘ए वर्ड थ्राइस अटर्ड: स्टोरीज ऑन लाइफ्स रियल्टीज’ पुस्तक की लेखिका कौन है?

‘ए वर्ड थ्राइस अटर्ड: स्टोरीज ऑन लाइफ्स रियल्टीज’ की लेखिका परवीन तल्हा है|यह पुस्तक देश की तीन तलाक की शिकार मुस्लिम महिलाओं की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में बच्चों, पुरुषों और जानवरों का भी वर्णन किया गया है|

शशि कपूर कौन थे?

शशि कपूर प्रसिद्ध अभिनेता थे| इन्होनें 1961 में बतौर लीड एक्टर हिन्दी फिल्मों में डेब्यू किया था| इन्होनें अपने फ़िल्मी करियर में 160 फिल्मों में काम किया था| इन्हें पद्मभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस दिव्यांग व्यक्तियों की परेशानियों को समझने और उनके अधिकारों के लिए कार्य करने तथा उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

भारत में नौसेना दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में नौसेना दिवस प्रतिवर्ष 4 दिसम्बर को मनाया जाता है| यह दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कराची हार्बर पर भारतीय सैना के ऑपरेशन ट्राईडेंट की सफलता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था| इस हमले