अफगानिस्तान का राष्ट्रीय खेल क्या है?

अफगानिस्तान का राष्ट्रीय खेल बुजकाशी है| इसमें घुड़सवार एक सर्कल में रखे बकरी के शव को पकड़ने के लिए भागते हैं। तालिबान के शासन के दौरान यह खेल प्रतिबंधित कर दिया गया था। पारंपरिक रूप से यह खेल कई दिनों तक चलता है लेकिन अब इसके सीमित मैच कर दिए गए हैं।

हाल ही में जटायु की सबसे बड़ी प्रतिमा कहाँ पर बनाई है?

जटायु की सबसे बड़ी प्रतिमा केरल के कोल्लम जिले के चदयामंगलम गांव में बनाई गई है| जटायु की यह प्रतिमा 200 फीट लंबी, 150 फीट चौड़ी और 70 फीट ऊंची है।इसे ‘जटायु नेचर पार्क’ नाम दिया गया है| यह पार्क 15 हजार वर्ग फीट इलाके में फैला है। यह समुद्र से 1000 फीट ऊंचाई पर

नागालैंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

नागालैंड स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है| नागालैंड के पूर्व में म्यांमार, उत्‍तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे ‘पूरब का स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है। नागालैंड राज्‍य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी है। 2001 का जनगणना के

‘हेफा’ क्या है?

‘हेफा” उच्च शिक्षा के लिए धन उपलब्ध कराने वाली संस्था है| यह संस्था शोधकार्य को बढ़ावा देने के लिए बजट प्रावधानों से अलग वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है| इसका उद्देश्य शोध कार्य को बढ़ावा देना तथा अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना है|

विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को मनाया जाता है| एड्स एक ख़तरनाक रोग है, मूलतः असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एड्स के जीवाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इस दिवस का उद्देश्य, एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों की मदद करने के लिए धन जुटाना तथा लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है|