“लावी मेला” कहाँ पर आयोजित किया जाता है?

“लावी मेला” हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जाता है| यह मेला तिब्बत और हिमाचल प्रदेश के बीच व्यापारिक संधि हस्ताक्षर के उपलक्ष तथा परंपरागत रूप से ऊन, सूखे फल, अन्य पारंपरिक शिल्प और उत्पादों के प्रचार और बिक्री के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है|

‘छत्रपति सम्मान’ किसकी स्मृति में प्रदान किया जाता है?

‘छत्रपति सम्मान’ हरियाणा के शहीद पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति की स्मृति में प्रदान किया जाता है| यह सम्मान प्रति वर्ष देश के किसी गणमान्य लेखक, पत्रकार या बुद्धिजीवी को प्रदान किया जाता है| इस सम्मान हेतु उसी पेशेवर का चयन किया जाता है, जिसने समाज को बेहतर बनाने के प्रयासों में बौद्धिक या रचनात्मक योगदान दिया

विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व निमोनिया दिवस प्रतिवर्ष 12 नवंबर को मनाया जाता है| निमोनिया एक या दोनों फेफड़ों में संक्रमण का एक प्रकार है| यह विभिन्न बैक्टीरिया,वायरस या कवक के कारण होता है|

अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस प्रतिवर्ष 16 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस सौहार्दपूर्ण सहअस्तित्व बनाए रखने और विश्व में शांति तथा सामंजस्य कायम करने के उद्देश्य मनाया जाता है|