महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ कब निकाला था?

महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ 6 नवंबर 1913 में निकाला था| इस दौरान 2,000 भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकैसल से नेटाल तक पदयात्रा की थी| गांधी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस विरोध मार्च से द. अफ्रीका की अंग्रेज सरकार की बदनामी हुई थी।

सुनामी किसे कहते है?

सुनामी बंदरगाह की लहरों को कहा जाता है, क्योंकि वे तटीय क्षेत्रों और बंदरगाहों में अधिकतम नुकसान का कारण बनती है| ये सैकड़ो किलोमीटर चौड़ाई वाली लहरें होती है, इनकी गति 420 किलोमीटर प्रति घंटा और ऊंचाई 10 से 18 मीटर होती है| समुद्री भूकम्पों की वजह से ये तूफान पैदा होते है|

गुरु नानक देव जयंती कब मनाई जाती है?

गुरु नानक देव जयंती प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है, जो अक्टूबर-नवंबर में दीवाली के 15 दिन बाद आती है| नानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु और संस्थापक थे| इनके अनुयायी इन्हें गुरु नानक, गुरु नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से संबोधित करते हैं। लद्दाख व तिब्बत में इन्हें नानक

उलुरु चट्टान कहाँ पर स्थित है?

उलुरु चट्टान ऑस्ट्रेलिया में स्थित है| इसे एयर्स रॉक के नाम से भी जाना जाता है| इसे यह नाम 1873 में विलियम गॉस द्वारा सर हेनरी एयर्स के नाम पर दिया गया था| यह चट्टान 3.6 किलोमीटर लंबी और 1.9 किलोमीटर चौड़ी है, इसकी परिधि 9.4 किलोमीटर है| हाल ही में इस चट्टान पर चढ़ाई

रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना कब की गई थी?

रक्षा अधिग्रहण परिषद की स्थापना 11 अक्टूबर 2001 में की गई थी| इस परिषद की अध्यक्षता केन्द्रीय रक्षा मंत्री करते है| रक्षा अधिग्रहण परिषद का उद्देश्य सशस्त्र बलों के अनुमोदित आवश्यकताओं की शीध्र खरीद को सुनिश्चित करना है|