पानीपत का दूसरा युद्ध कब हुआ था?

पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवंबर 1556 में हुआ था| यह युद्ध मुगल सम्राट अकबर और हेमू के बीच हुआ था| इस युद्ध में हेमू को मुंह की खानी पड़ी थी| इस युद्ध में अकबर ने रणभूमि में ही हेमू का सिर कलम कर दिया था|

‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ क्या है?

‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ किसी देश में कारोबारी सुगमता के स्तर को ही तकनीकी भाषा में ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ के नाम से जाना जाता है| यह विश्व बैंक समूह द्वारा बनाया गया सूचकांक व्यावहारिक अनुसंधान पर आधारित है|

‘जी लीग’ क्या है?

‘जी लीग’ एनबीए की माइनर लीग है| लीग की प्रमुख टीमें अपनी माइनर लीग आयोजित करती हैं। इसमें वे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जोड़ती हैं। जो खिलाड़ी यहां शानदार प्रदर्शन करते हैं, उन्हें मेजर लीग की टीम में शामिल किया जाता है। हाल ही में भारत के अमज्योत सिंह ‘जी लीग’ में शामिल किया गया है|अमज्योत

विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 नवंबर को मनाया जाता है| यह दिवस शाकाहारी जीवन शैली के लाभों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और दूसरों को शाकाहारी बनने का प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|