थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?

थिन्गवेल्लिर नेशनल पार्क आइसलैंड के सिलरा क्षेत्र में स्थित है| यही वह जगह है जहां समुद्र तल में उत्तर अमेरिकी और यूरोपीयन टेक्टॉनिक प्लेट्स आकर मिलती हैं। इसका पानी इतना साफ है कि 100 मीटर दूर तक देखा जा सकता हैं। समुद्र तल में हजारों वर्ष पहले भूगर्भीय हलचल के कारण इन चट्‌टानों का निर्माण

अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला कब किया था?

अमेरिका ने ग्रेनाडा पर हमला 25 अक्टूबर 1983 में किया था| अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर कैरिबिआई द्वीप ग्रेनाडा के दो एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर क्यूबा द्वारा प्रशिक्षित सैनिकों के खूनी संघर्ष में तख्तापलट के बाद की गई थी। विद्रोही सैनिकों ने बगावत कर

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को मनाया जाता है| भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की स्थापना 24 अक्टूबर 1962 में की गई थी| वर्तमान में यह बल लद्दाख के कराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक 3,488 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा के लिये तैनात है|

“बाइकल” क्या है?

“बाइकल” दुनिया की सबसे गहरी और साफ झील है| इस झील का पानी इतना साफ है, कि इसमें 40 मीटर अंदर तक साफ देखा जा सकता है| यह 600 किलोमीटर लंबी झील है| इसके ऊपर बर्फ जमी हुई रहती है, यह अलग-अलग पैटर्न में दिखाई देती है| यहां पर जमी बर्फ आसानी से 15 टन

गरीबी उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?

गरीबी उन्मूलन दिवस प्रतिवर्ष 17 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व समुदाय में गरीबी दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|