“द स्टार्स बिनीथ योर फीट” पुस्तक के लेखक कौन है?

“द स्टार्स बिनीथ योर फीट” पुस्तक के लेखक डेविड बारक्ले मूर है| इस पुस्तक में एक बच्चे कहानी है, जिसके बड़े भाई की हत्या हो जाती है| इस पुस्तक में दुःख से उबरने के लिए बच्चे द्वारा अपनाये गये तरीकों का वर्णन किया गया है|

“आईसीएएन” क्या है?

“आईसीएएन” ‘इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स” यानी आइकैन सौ से ज्यादा देशों में काम करने वाले गैर सरकारी संस्थाओं का समूह है| इस संगठन की शुरुआत 30 अप्रैल 2007 में ऑस्ट्रेलिया में की गई थी|

विश्व का पहला सैंड हॉस्टल कहाँ पर बनाया गया है?

विश्व का पहला सैंड हॉस्टल ऑस्ट्रेलिया में बनाया गया है| इस हॉस्टल को बनाने में 24 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है| इसमें एक लग्जरी रूम और आठ बेडरूम वाले सैंड हॉस्टल को 21 दिन में एक बुकिंग वेबसाइट की प्रमोशन के लिए बनाया गया है| इस हॉस्टल का डिज़ाइन डाउडिंग ने किया है|

विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है?

विश्व शिक्षक दिवस प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है| यह दिवस शिक्षकों को विशेष सम्मान देने के लिए मनाया जाता है| इस दिन शिक्षकों को सामान्य रूप से कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है|

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह कब मनाया जाता है?

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह प्रतिवर्ष 4-10 अक्टूबर तक मनाया जाता है| 4 अक्टूबर 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक प्रथम (तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा) अंतरिक्ष में भेजा गया था| 10 अक्टूबर 1967 को राज्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीकों के लिए अंतरिक्ष के इस्तेमाल पर एक संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे| इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष