भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना कब की गई थी?

भारतीय जीव विज्ञान सर्वेक्षण की स्थापना 1916 में जीवो के सर्वेक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी| यह भारत का प्रमुख प्राणी अनुसंधान और अध्ययन संगठन है|

लेपाक्षी मंदिर कहाँ पर स्थित है?

लेपाक्षी मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है| इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि इस गांव का नाम श्रीराम के आगमन पर पड़ा था। राम, लक्ष्मण यहां रहे थे और बाद में सीताहरण के दौरान गिद्धराज जटायु यहां घायलावस्था में मिले थे। श्रीराम ने घायल जटायु को देखकर लेपाक्षी कहा था। लेपाक्षी

हाल ही में बोंडेराम त्यौहार कहाँ मनाया जा रहा है?

बोंडेराम त्यौहार गोवा में मनाया जा रहा है| यह त्यौहार एक ध्वज के साथ होता है| यह त्यौहार विवादों को हल करने के लिए पुर्तगाली प्रणाली पर विवाद और ग्रामीण के रोष का एक संस्मरण है| यह गोवा का एक लोकप्रिय त्यौहार है|

रोहिंग्या मुस्लिम कौन होते है?

रोहिंग्या मुस्लिम प्रमुख रूप में म्यांमार (बर्मा) के अराकान (जिसे राखिन के नाम से भी जाना जाता है) प्रांत में बसने वाले अल्पसंख्यक मुस्लिम होते है| अराकान म्यांमार की पश्चिमी सीमा पर है और यह आज के बांग्लादेश (जो कि पूर्व में बंगाल का एक हिस्सा था) की सीमा के पास है|

अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस प्रतिवर्ष 12 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विकाशील देशों के साथ दक्षिणी देशों के आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक प्रयासों को उजागर करता है|