‘एन आर्डनिरी लाइफ : इ मेमाँयर’ पुस्तक किस अभिनेता की आत्मकथा है?

‘एन आर्डनिरी लाइफ : इ मेमाँयर’ पुस्तक बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आत्मकथा है| इस पुस्तक में सिद्दीकी के जीवन के अनछुए पहलुओं और शोहरत की गलियों तक पहुंचने के सफ़र का वर्णन किया गया है| यह पुस्तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्रकार एवं लेखिका रितुपर्णा चटर्जी ने मिलकर लिखी है|

कुमातीकली मास्क किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है?

कुमातीकली मास्क केरल का प्रसिद्ध नृत्य है| यह केरल त्रिशूर के साथ-साथ पलक्कड और मालाबार में भी किया जाता है| इस नृत्य में नृत्य के साथ मास्क और कॉस्ट्यूम अहम होते हैं और कलाकारों के यह मास्क लकड़ी से बनाए जाते हैं।

गोविंदबघ चावल का संबंध किस राज्य से है?

गोविंदबघ चावल का संबंध पश्चिम बंगाल के बरर्दन जिले से है| इस चावल की खेती मुख्य रूप से दामोदर नदी और खांडाघोह ब्लॉक के दक्षिण बेसिन में की जाती है| बर्दवान क्षेत्र को “बंगाल का चावल का कटोरा” भी कहा जाता है|

‘हाउ इंडिया सीज द वर्ल्ड: कौटिल्य टू द 21 सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक कौन है?

‘हाउ इंडिया सीज द वर्ल्ड: कौटिल्य टू द 21 सेंचुरी’ पुस्तक के लेखक भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम सरन है| इस पुस्तक में सरन ने मई-2006 में भारत-पाकिस्तान रक्षा सचिव स्टार की वार्ता की पूर्व संध्या पर सीसीएस (सुरक्षा पर मंत्रिमंडल कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक की रिकॉर्डिंग का वर्णन किया गया है| इस पुस्तक

‘100 थिंग्स एवरी प्रोफेशनल क्रिकेटर मस्ट नो’ क्या है?

‘100 थिंग्स एवरी प्रोफेशनल क्रिकेटर मस्ट नो’ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खिलाडियों के लिए जारी किया गया हैंडबुक है| इसमें क्रिकेटरों के खाने-पीने से लेकर भावना को काबू में रखने के तरीके बताये गये है| इसमें प्रबंधन और भविष्य की योजनाओं के बारें में भी सलाह दी गई है|