अर्कहार्ट दुर्ग कहाँ पर स्थित है?

अर्कहार्ट दुर्ग स्कॉटलैंड में स्थित है| इसका इस्तेमाल 16वीं सदी में किया जाता था| यह दुर्ग 1770 वर्ग किलोमीटर लंबी फैली लॉख नेस झील के किनारे पर स्थित है| उस दौर में इस दुर्ग में पांच मंजिला टावर बनाया गया था, ताकि दुश्मन की सेना को दूर से ही देखा जा सके। इसके अतिरिक्त दो

पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ कब मनाया जाता है?

पाकिस्तान में ‘डिफेंस डे’ प्रतिवर्ष 6 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस वर्ष 1965 में हुए भारत और पाकिस्तान युद्ध के चलते पाकिस्तान शहीदों सैनिकों की याद में मनाया जाता है| हाल ही में पाकिस्तान ने चीन में बने मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘एलवाई 80’ को अपनी सेना में शामिल किया है|

अमेरिका और पनामा के बीच पनामा नहर पर नियंत्रण का समझौता कब हुआ था?

अमेरिका और पनामा के बीच पनामा नहर पर नियंत्रण का समझौता 7 सितंबर 1977 में हुआ था| इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर और पनामा के तानाशाह ओमार ने हस्ताक्षर किये थे| इसके बाद 1904 में हुआ वह समझौता रद्द हो गया था, जिसमे अमेरिका को नहर या उसके आसपास कोई निर्माण करने की छूट

इंग्लैंड ने पहला युद्धक टैंक कब बनाया था?

इंग्लैंड ने पहला युद्धक टैंक 6 सितंबर 1915 में बनाया था| इंग्लैंड ने इस टैंक को ‘लिटिल विली’ नाम दिया था| इस टैंक का वजन 14 टन था| इंग्लैंड ने दुश्मनों को गुमराह करने के लिए इसे युद्ध के मैदान में पानी पंहुचाने का टैंक बताया गया था, इसलिए इसे टैंक कहा गया था|

राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय पोषक-सप्ताह पूरे देश में 1 से 7 सितंबर तक मनाया जाता है| इस दिवस को मानने का उद्देश्य स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है| इस वर्ष का विषय “नवजात एवं बाल आहार प्रथाएँ-बेहतर बाल स्वास्थ्य” रखा गया है|