‘एसयू 57’ क्या है?

‘एसयू 57’ रूस की पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है| इसे पहले प्रोस्पेटिव एयरबोर्न काम्पेल्क्स ऑफ़ फ्रंटलाइन एविएशन (पीएकेएफए) या सुखोई-50 कहा जाता है| यह एकल सीट, जुड़वाँ इंजन वाला मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर है| यह उन्नत एविओनिक्स सिस्टम और एयरबोर्न एक्टिव फेज्ड एरे रडार से लैस है|

दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

दास व्यापार और इसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस यूनेस्को कार्यकारी बोर्ड द्वारा अपने संकल्प 29 सी/ 40 के माध्यम से घोषित किया गया था| यह दिन सांतो डोमिंगो द्वीप के पश्चिमी भाग में गुलामों और महिलाओं के 1791 के विद्रोह की सालगिरह का

‘कार्बन नैनोट्यूब’ क्या है?

‘कार्बन नैनोट्यूब’ मानव बाल के मुकाबले 50,000 गुना पतला है| इसके द्वारा समुद्री जल से नमक को अलग किया जायेगा| यह प्रक्रिया वैश्विक जल संकट को हल में मदद करेगी| वर्तमान में 4 अरब लोगों के लिए पानी की कमी उत्पन्न हो गयी है|

दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग कहाँ पर स्थित है?

दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल पार्किंग नीदरलैंड के उट्रेच शहर में स्थित है| इस अंडरग्राउंड पार्किंग में एक साथ 12,500 साइकिलें रखी जाती है| दुनिया में सबसे ज्यादा साइकिल का उपयोग नीदरलैंड में किया जाता है| इसकी शुरुआत 46 साल पहले सडक हादसों में मारें लोगों के बाद हुई थी|