किस प्रदेश में नुआखाई पर्व मनाया जाता है?

ओडिशा में नुआखाई पर्व मनाया जाता है| यह पर्व नई फसल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है| इस पर्व की शुरुआत संबलपुर में नाबन्ना कहे जाने वाली धान की ताजा काटी गई फसल को समालेरी देवी को चढाने के बाद अन्य देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है|

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कब की गई थी?

स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 में की गई थी| यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था| महात्मा गाँधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था| इस अभियान का उद्देश्य गलियों, सडकों तथा

एयर इंडिया’ क्या है?

‘एयर इंडिया’ भारत सरकार द्वारा संचालित ध्वज-वाहक दो विमानसेवाओं में से एक है| दूसरी इंडियन एयरलाइन्स है, जिसका एयर इंडिया में विलय किया जा चुका है| एयर इंडिया का कार्यवाहक केंद्र मुंबई का छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है|

इनफ़ोसिस क्या है?

इनफ़ोसिस एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौधोगिकी सेवा कंपनी है| इसके भारत में 9 विकास केंद्र तथा दुनियाभर में 30 से अधिक कार्यालय है| इसकी स्थापना 2 जुलाई 1981 को पुणे में एन आर नारायण मूर्ति द्वारा की गई थी| इसका मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है|