पलावन आइलैंड कहाँ पर स्थित है?

पलावन आइलैंड फिलीपिंस में स्थित है| इसकी खोज 1890 में पहाड़ों का अध्ययन करने वाली अमेरिकी एक्सप्लोरर टीम ने की थी। लोग इसे अब न्यू पैराडाइज़ के नाम से जानते हैं, क्योंकि यहां पर क्रिस्टल क्लीयर पानी में कोरल स्पष्ट नजर आती है, इन्हें देखने के लिए नौकायन किया जाता है।

ग्लेशियर-3000 क्या है?

ग्लेशियर-3000 स्विट्जरलैंड की सबसे टफ मैराथन है। यह दो हिस्सों में होती है। 26 किमी और 42 किमी। करीब 1050 मीटर की ऊंचाई से शुरू होने वाली यह मैराथन एल्प्स के ग्लेशियर पर 3000 मीटर की ऊंचाई पर खत्म होती है। 26 किमी के रास्ते में डामर, जंगल और बर्फ मिलती है। इस रेस में

विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

विश्व सीमा सुरक्षा संगठन का मुख्यालय ब्रुसेल्स में स्थित है| यह एक अंतर-सरकारी संगठन है| इसकी स्थापना 1952 में सीमा शुल्क सहयोग परिषद के रूप में की गई थी| 1994 में इसका नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन रखा गया था|

विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन कहां पर स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा वर्टिकल गार्डन इटली में स्थित है| इस ट्विन टावर की 11 मंजिलें (दो अंडरग्राउंड) हैं। दोनों ही टावर की डिजाइन ऐसी है कि इनमें अधिक से अधिक पेड़ लगाए जा सकें। दोनों टावर में कुल 900 पेड़ और 20 हजार से अधिक झाड़ियां हैं।

‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ क्या है?

‘एमट्रैक कोस्ट स्टारलाइट’ 1940 में शुरू की गई रेल सेवा है| सिएटल से लॉस एंजिलस तक चलने वाली यह ट्रेन रातभर यात्रा करके 1100 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसमें न्यूनतम टिकट 6,500 रुपए से शुरू होकर 21 हजार रुपए तक है। इसी ट्रेन में ऑब्जर्वेशन कार (विशेश बोगी) भी होती है| यह अमेरिका