‘सिमोर्घ’ क्या है?

‘सिमोर्घ’ ईरान का सबसे उन्नत सैटेलाइट रॉकेट है| यह 250 किलो (550 पाउंड) वजन वाले उपग्रह ले जाने में सक्षम है| इस तकनीक को का प्रयोग करके लंबी दूरी की मिसाइलों का उत्पादन किया जा सकता है| अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे “उत्तेजक’ बताया है|

‘मंत्रा-एम” क्या है?

‘मंत्रा-एम” मानवरहित टैंक है| यह किसी भी इलाके में सुरक्षाबालों के बढ़ने के समय लैंड माइन या किसी भी तरह के बम को पकड़ने में सक्षम है| ये नक्सल इलाकों में बेहद कारगर है| यह किसी भी जगह हमले की सूरत में अग्रिम पंक्ति में रहकर दुश्मनों के हर हमले की सूचना भी देगा|

मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

मानव तस्करी के विरुद्ध अन्तराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 30 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मानव तस्करी के पीड़ित लोगों की परेशानियों को सामने लाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर कहाँ पर स्थित है?

विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर तेहरान के अब्बासाबाद हिल्स में स्थित है| यह बुक स्टोर 7 लाख वर्ग फीट में बना विश्व का सबसे बड़ा बुक स्टोर है| इस स्टोर में मूवी थियेटर, आर्ट गैलरी, साइंस हॉल भी है।बच्चों के लिए 10 हाल बनाए गए हैं तथा एक हॉल की क्षमता 706 सीटों की

भारत में पहली बार राष्ट्रगान कब गाया गया था?

भारत में पहली बार राष्ट्रगान 16 दिसम्बर 1911 को कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था| पहली बार जन गण मन की संगीतबद्ध प्रस्तुति जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में की गई थी। 24 जनवरी 1950 को जन गण मन को राष्ट्रगान के तौर पर संविधान सभा ने मान्यता दी गई थी। आधिकारिक रूप से