‘फ्रंटबॉल’ क्या है?

‘फ्रंटबॉल’ दुनिया का सबसे नया गेम है| यह स्क्वैश की तरह का एक गेम है। लेकिन स्क्वैश में रैकेट से गेंद को दीवार पर हिट करना होता है। जबकि फ्रंटबॉल में हाथ से रबर की गेंद हिट करनी होती है। स्क्वैश कोर्ट में तीन साइड दीवार और एक साइड कांच होता है। जबकि फ्रंटबॉल कोर्ट

शंभाला रोलर कोस्टर कहाँ पर स्थित है?

शंभाला रोलर कोस्टर स्पेन के सेलोऊ में स्थित है| स्टील का बना यह हाइपर कोस्टर 256 फुट लंबा तथा यूरोप का सबसे लंबा रोलर कोस्टर है। यह यूरोप का सबसे तेजी से चलने वाला हाइपरकोस्टर है, यह 134 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलता है। इस रोलर कोस्टर का निर्माण बोलिगर एंड मेबिलार्ड कंपनी

किस भारतीय ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था?

भारतीय खासाबा दादासाहेब जाधव ने पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीता था| जाधव ने 1952 में हेलसिंकी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह व्यक्तिगत स्पर्धा में किसी भारतीय का जीता पहला व्यक्तिगत मेडल था|

विजय खातू कौन थे?

विजय खातू प्रसिद्ध मूर्तिकार थे| इन्हें लालबागचा राजा के नाम से मशहूर गणेशजी की मूर्ति सजाने की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी|

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव-जंतुओं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है|