“सोहम” स्क्रीनिंग डिवाइस क्या है?

“सोहम” स्क्रीनिंग डिवाइस नवजात शिशुओं के लिए स्वदेश में विकसित की गई तकनीक है| यह बैटरी संचालित गैर इन्वेंशन स्क्रीनिंग डिवाइस देश में नवजात शिशुओं में श्रवण शक्ति के नुकसान को कम करने में सहयोगी है, जो मस्तिष्क स्टेम श्रवण पैदावार प्रतिक्रिया का उपयोग करती है|

“पेका विद्रोह” का संबंध किस राज्य से है?

“पेका विद्रोह” का संबंध ओडिशा से है| यह ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के खिलाफ एक सशस्त्र विद्रोह था| इस विद्रोह का नेतृत्व बक्षी जगबंधु द्वारा किया गया था|

अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) क्या है?

अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) सौर उर्जा पर आधारित 121 देशों का एक सहयोग संगठन है| इसकी पहल भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी| इस संगठन में शामिल सभी देश सौर उर्जा क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे| हाल ही में ऑस्ट्रेलिया इस संगठन में शामिल होने वाला 35वां देश है|

नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है| मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के 27 वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के ख़िलाफ़ लड़ते हुए बिताए थे।

वल्तावा नदी कहाँ पर स्थित है?

वल्तावा नदी प्राग में स्थित है| चेक रिपब्लिक की इस सबसे लंबी नदी को देश की राष्ट्रीय नदी भी कहा जाता है| यह नदी 430 मीटर लंबी है|