“बर्थ ऑफ़ सिनेमा” पुस्तक के लेखक कौन है?

“बर्थ ऑफ़ सिनेमा” पुस्तक के लेखक आंध्र प्रदेश के फिल्म निर्माता एन गोपाल कृष्ण है| इस पुस्तक में सिनेमा की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे 3डी शूटिंग और वॉयस एनहेंसमेंट आदि में बारें संक्षिप्त वर्णन किया गया है|

विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे बेहतर अवसरों को तलाश कर रोजगार प्राप्त कर सकें|

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना कब की गई थी?

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना 2 जून 2010 में की गई थी| इसके राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में देश में लागू पर्यावरण, जल, जंगल, वायु और जैव विविधता के सभी नियम-कानून आते है| एनजीटी देश में पर्यवार्न संबंधी कानून और संपतियों के नुकसान संबंधी मामलों का निपटारा करता है|

‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका कौन है?

‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका सुश्री संगीता घोष है| इस पुस्तक में श्रीमती सुबरा मुखर्जी के जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व, संगीत और चित्रकारी के बारें में वर्णन किया गया है| इन्होनें रविन्द्र संगीत को गैर बांग्ला दर्शकों तक पंहुचाने का प्रयास किया था|

दिस्कित मठ कहाँ पर स्थित है?

दिस्कित मठ लद्दाख की नुब्रा वैली में स्थित है| यह यहां का सबसे पुराना और बड़ा मठ है जिसकी स्थापना 14वीं सदी में हुई थी। प्रतिवर्ष फरवरी में यहां दोसमोचे उत्सव मनाया जाता है।