इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर लगा बैन कब हटाया गया था?

इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर लगा बैन 1991 में हटाया गया था| इससे दक्षिण अफ्रीका को ओलिंपिक दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिल गई थी। दक्षिण अफ्रीका पर रंगभेद नीति अपनाने के कारण बैन लगाया गया था। इस कारण दक्षिण अफ्रीका 1964 से 1988 तक ओलिंपिक में नहीं खेल सका था।

विश्व जूनोसेस दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जूनोसेस दिवस प्रतिवर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस जूनोटिक रोगों पर जागरूकता पैदा करने के लिए, उन्हें कैसे रोका जा सकता है और जब उजागर हो तो क्या कार्रवाई की जाये उद्देश्य से मनाया जाता है| जूनोसेस ऐसी बीमारियां है, जो जानवरों से मनुष्यों को प्रेषित हो सकती है|

अलजीरिया में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

अलजीरिया में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है| अलजीरिया को 5 जुलाई 1962 में फ़्रांस से आजादी मिली थी| हाल ही में आजादी के समारोह में इस बार सैन्य परेड करवाई गई है| क्योकि 1989 में इस्लामिक विद्रोहियों से देश की सुरक्षा को खतरे के देखते हुए परेड बंद करा दी गई

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है| यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत है| इसकी स्थापना 2006 में की गई थी|वर्तमान में इसमें 13,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है| यह बटालियन देश भर में 9 विभिन्न स्थानों पर तैनात रहती है| इसे उन स्थानों पर रखा जाता है, जहाँ पर आपदा