विश्व की सबसे पुरानी आपातकालीन फोन लाइन सेवा का नंबर क्या है?

विश्व की सबसे पुरानी आपातकालीन फोन लाइन सेवा का नंबर 999 है| वर्तमान में आपातकाल में पुलिस, अग्नि, एम्बुलेंस और तटरक्षक को सतर्क करने के लिए 999 नंबर यूनाइटेड किंगडम में सबसे प्रसिद्ध फोन नंबर है|

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस पुरे चिकित्सीय पेशे के लिए सम्माने प्रकट करने के लिए डॉ. विधान चंद्र रॉय की याद में मनाया जाता है है| रॉय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था| इस दिन उद्देश्य हमारे जीवन में चिकित्सकों की भूमिका और महत्त्व को प्रदर्शित

भारत का सबसे बड़ा मछलीघर कहाँ पर है?

भारत का सबसे बड़ा मछलीघर झारखंड राज्य के रांची शहर में है| यह मछलीघर 36,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है| इसमें 58 मछली टैंक है, इनमें 1500 मछलियों की 120 प्रजातियां लाई गई है| यह मछलीघर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है|

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 4 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय दिन है| इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश होता है| इस दिवस पर आतिशबाजी, परेड, बारबेक्यू, मेलों, पिकनिक, संगीत, बेसबॉल खेल, राजनीतिक भाषणों और समारोह के साथ मनाया जाता है।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 अप्रैल 2018

1. हाल ही में यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में रोजमेरी दीकार्लों को नियुक्त किया गया है| दीकार्लों यूएन के राजनीतिक मामलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला है| वर्तमान में दीकार्लों अमेरिकी राजनयिक