भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 जुलाई को मनाया जाता है| भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक और सबसे पुराना बैंक है। इसे एक अनुसूचित बैंक भी कहा ता हैं। दस हज़ार शाखाओं और 8,500 एटीएम के नेटवर्क वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ा बैंक है।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भारत के सिक्किम में स्थित है| यह एक बायोस्फियर रिज़र्व है| इस उद्यान का नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है, जो विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग किलोमीटर है| इस उद्यान में हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग,

“QR SAM” क्या है?

“QR SAM” स्वदेश में निर्मित सतह से वायु तक मार करने वाली लघु दूरी वाली मिसाइल है| यह मिसाइल 9 किलोमीटर ऊंचाई तथा 30 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है| यह मिसाइल दुश्मन के विमान को आसानी से टॉरगेट बना सकती है| इस मिसाइल का वजन 275 किलोग्राम है|

जमुई क्या है?

जमुई बिहार का प्रमुख जैन तीर्थ स्थल है| इसे प्राचीन काल में जूम्भिकग्राम और जमबुबानी के नाम से जाना जाता था। यही पर उज्जिहवलिया नदी के तट पर भगवान महावीर ने दिव्य ज्ञान प्राप्त किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है| यह दिवस दुनिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और सभी स्तरों पर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|