भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर कब किये थे?

भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर 2 जुलाई 1972 को किये थे| यह 1971 में हुए युद्ध की संधि थी| इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 93 हजार युद्धबंदियों को रिहा कर दिया था तथा उनकी जमीन उनको लौटा दी थी|

“विनिंग पार्टनरशिप : इंडिया यूके रिलेशन बियॉन्ड” पुस्तक के लेखक कौन है?

“विनिंग पार्टनरशिप : इंडिया यूके रिलेशन बियॉन्ड” पुस्तक के लेखक ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा है| यह पुस्तक राजनीति, व्यापार, वित्त, रानीतिक मामलों और संस्कृति के क्षेत्रों के लेखकों का भारत-ब्रिटेन संबंधो और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के मद्देनजर इसके दायरे पर निबंधो का संग्रह है|

कात्रा फीडिंग क्या है?

कात्रा फीडिंग एक संगठन है| यह संगठन भारत में भुखमरी खत्म करने और शादी या किसी अन्य समारोह में बचे हुए भोजन को भूखें लोगों तक पंहुचाने का कार्य करता है|

इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?

इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण 1 जुलाई 1955 को किया गया था| इसका राष्ट्रीयकरण करके इसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) नाम दिया गया था| इसका उद्देश्य बैंक ऑफ़ विस्तार गांवो तक करना था| पहले इंपीरियल बैंक की पहुंच शहरों तक सीमित थी| 1955 में एसबीआई का राष्ट्रीयकरण हुआ तब इसके कुल 480 कार्यालय