बेन्फ नेशनल पार्क कहाँ पर स्थित है?

बेन्फ नेशनल पार्क कनाडा में स्थित है| इस नेशनल पार्क को 1885 में स्थापित किया गया था| यह पहाड़ी क्षेत्र में 6,641 किलोमीटर तक फैला हुआ है| इस नेशनल पार्क में दुलर्भ प्रजाति के भालू अत्यधिक मात्रा में पायें जाते है| हाल ही में यहाँ पर फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है|

“Moncoes de Reino” अभिलेखागार कहाँ पर स्थित है?

“Moncoes de Reino” अभिलेखागार पुर्तगाल में स्थित है| यह पुर्तगाल का राष्ट्रीय अभिलेखागार है| इस संग्रह में कुल 62 खंडो के डिजिटल प्रतियां शामिल है, जो मुख्यत: गोवा राज्य के अभिलेखागार स्थित सभी रिकॉर्ड संग्रहों में सबसे बड़ी और समृद्ध है| इस संग्रह में लिस्बन से गोवा तक के सभी प्रत्यक्ष पत्राचार शामिल है, जो

पहली बार यूनिवर्सल टाइम कूडीन सिस्टम में लीप सेकंड कब जोड़ा गया था?

पहली बार यूनिवर्सल टाइम कूडीन सिस्टम में लीप सेकंड 30 जून 1972 को जोड़ा गया था| इस वर्ष यूनिवर्सल टाइम कूडिन सिस्टम में 10 सेकंड जोड़े गए थे| तब से औसतन हर 18 महीने बाद एक सेकंड जोड़ा जाता है। इस बढ़ाए गए सेकंड को ‘लीप सेकंड’ कहा जाता हैं। दुनिया का समय सोलर टाइम

सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?

सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है| यह दिवस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस के आर्थिक योजना और सांख्यिक‍की विकास के क्षेत्र में उल्लेैखनीय योगदान के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर में स्थित है| यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है| यहाँ कई लुप्तप्राय स्तनधारियों की प्रजातियों सहित हिम तेंदुए भी बहुतायत में पाये जाते है| इस उद्यान के उत्तर में सिंधु नदी बहती है और दक्षिण में ज़ांस्कर शृंखला है|